उन्होंने जिला प्रमुखों से आग्रह किया कि इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाये। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों को निर्धारित कार्य योजना के अनुसार कार्य करायें। कही ठेकेदार गुणवत्ता से काम नहीं करता है तो कार्यवाही करें। उन्होंने संचालित कार्यों की प्रभावी नियमित मानीटरिंग करने पर जोर दिया। कार्यशाला में ग्रामीण विकास पंचायतीराज राज्य मंत्री धन सिंह रावत एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव सुदर्शन सेठी, पंचायती राज विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव आनन्द कुमार, ग्रामीण विकास शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर, जल ग्रहण आयुक्त अनुराग भारद्वाज, मनरेगा आयुक्त देवाशिष पृष्टी, सभी जिलों के जिला प्रमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग, मनरेगा एवं पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।