Rural development is our priority: Bastiram Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है : बस्तीराम यादव

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जुलाई 2025 7:02 PM (IST)
ग्रामीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है : बस्तीराम यादव
बहरोड़। पंचायत समिति प्रधान कोटे से, 15 वे वित्त आयोग (FFC, PS) एवं राज्य वित्त आयोग (SFC, PS) मद से पंचायत समिति बहरोड प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने 1 करोड़ 16 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की है। प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव एडवोकेट के द्वारा ग्राम जलालपुर, निभोर, चांदीचाना, सागली, पहाड़ी, मौसमपुर, कोहराना, बुडवाल, भूपखेड़ा, अनंतपुरा, सरविंदपुरा, जखराना, बिजोरावास, डवानी, इत्यादि गांवों के स्वीकृत विकास कार्यों के आदेश के प्रतिया सरपंच रामफ़ल गुर्जर, सुरेश चंद्र भेडी, मामन सिंह, कुलदीप यादव, संदीप चौधरी, जगदीश गुर्जर, जसवंत सिंह, अशोक यादव, करण सिंह गुड्डू, उदय सिंह यादव, पंचायत समिति सदस्य रामशरण, पंचायत समिति सदस्य सुनील यादव, अमर सिंह यादव इत्यादि को स्वीकृत कार्यों के आदेश की प्रतियां सौंपी गई। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों में प्रधान सरोज बस्तीराम यादव का हार्दिक आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement