RUIDP: Awareness program organized for public participation in development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूडिप : विकास कार्यों में जन सहभागिता के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 8:35 PM (IST)
रूडिप : विकास कार्यों में जन सहभागिता के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी जोधपुर अधीक्षण अभियंता शिव राम सोनी के निर्देशन में लखारा बाजार वार्ड नं. 30 में परियोजना के विकास कार्यों पर लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लक्षित समूह बैठक में रूडिप परियोजना के अन्तर्गत शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग व रख-रखाव के बारे में चर्चा की। सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने बताया कि सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस अपशिष्ट प्रवाहित नहीं करें। घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर ना डालें। कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें, शहर को साफ सुथरा स्वच्छ बनानें में अपना योगदान दें । रूडिप कैप से ए.एस.डी. धीरेन्द्र वैष्णव नें उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए परियोजना से संबधित शिकायत अथवा सुझाव के लिए टोल फ्री नम्बर के बारे में अवगत करवाया साथ ही पम्पलेट वितरित किये गये। इस अवसर पर संवेदक फर्म मेसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड से एस.ओ.टी लक्ष्मि सैनी, मुनालाल, कमलेश तथा स्थानीय जागरूक महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया किया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement