Ruckus over conversion in Dausa, priests beat up VHP-Bajrang Dal workers who went to protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में धर्मांतरण को लेकर बवाल, विरोध करने पहुंचे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से पादरियों ने की मारपीट

khaskhabar.com: रविवार, 29 जून 2025 3:16 PM (IST)
दौसा में धर्मांतरण को लेकर बवाल, विरोध करने पहुंचे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से पादरियों ने की मारपीट
दौसा। हिंदुओं का धर्मांतरण कर जबरन ईसाई बना रहे मिशनरियों को रोकने गए बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ पादरियों ने रविवार को मारपीट कर दी। गणेशपुरा रोड पर अगापे फैलोशिप चर्च में 100-110 लोगों को बाइबल की शिक्षा देते हुए धर्मांतरण की क्रियाएं कराई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन धर्मांतरण का विरोध किया तो पादरियों व वहां मौजूद अन्य लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा व कोतवाली पुलिस पहुंचे तथा मामला शांत कराया। इस मामले में केरल के पादरी थामस जार्ज व ऐली, दौसा के गिरिजेश वर्मा, जीनू वर्मा, मीणाजी के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने व मारपीट करने की कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है। जीनू वर्मा का भाई गिरिजेश वर्मा सरकारी कर्मचारी है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि दौसा में 10-15 साल से जबरन लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। जिले में कई जगहों पर धर्मांतरण करा रहे हैं। इसके बदले लोगों को पैसा बांट रहे हैं। 10 लोगों को ईसाई बनवाने वाले को हर महीने मोटी पगार दी जा रही है। डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement