घरेलू गैस से चला रहे थे एम्बुलेंस, रजिस्ट्रेशन भी नहीं था
khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 12:18 PM (IST)
अलवर। शहर में परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को एक आकस्मिक जांच का अभियान चलाया गया। डीटीओ विजयवीर यादव के नेतृत्व में गठित परिवहन और यातायात पुलिस की ओर से सामान्य चिकित्सालय के बाहर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना रजिस्टे्रशन और गैस सिलेण्डर से चल रही एम्बुलेंस के विरूद्ध कार्रवाई की गई। टीम में शामिल परिवहन निरीक्षक धर्मसिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर नियम विरूद्ध चलने वाली एम्बुलेंस पर कार्रवाई की जा रही है।