RSS support for VHP and saints efforts for Ram temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम मंदिर के लिए विहिप और संतों के प्रयासों को आरएसएस का समर्थन

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 मार्च 2018 5:32 PM (IST)
राम मंदिर के लिए विहिप और संतों के प्रयासों को आरएसएस का समर्थन
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राममंदिर बनाने का समर्थन किया है। साथ ही इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद और संतों के प्रयासों को आरएसएस अपना समर्थन देगा। संघ के सरकार्यवाहक भैय्या जी जोशी राम मंदिर के समर्थन में बयान दे चुके हैं। यह जानकारी प्रांत संघ चालक डा. रमेशचन्द्र अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि नागपुर में आयोजित प्रतिनिधि सभा में यह फैसला हुआ है। आरएसएस ने देश भर के साथ राजस्थान में भी संघ कार्य का विस्तार किया है। इसके तहत स्वयंसेवकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान क्षेत्र से दुर्गादास को अखिल भारतीय कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य, निम्बाराम क्षेत्र को क्षेत्र सह प्रचारक, कैलाशचन्द्र को क्षेत्र प्रौढ़ कार्य प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। ग्यारसीलाल को क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख और डा. शेलेन्द्र को जयपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि नागपुर में हुई प्रतिनिधि सभा में इस वर्ष भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन का प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधि सभा में संघ के सरकार्यवाहक भैय्या जी ने कहा था कदेश में कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिनका समय पर चिंतन एवं समीक्षा जरूरी होती है। हिन्दू समाज को हिंसा के जरिए भयग्रस्त करने का प्रयास किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement