केरल में आरएसएस ओर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन
khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 09:59 AM (IST)

अमृतसर। केरला के कन्नूर में वामपंथियों की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले एवं माओवादियों वामपंथियों की बढ़ती दरिंदगी व क्रूरता को रोकने के लिए भाजपा पूरे देश में वामपंथियों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएगी। शनिवार को भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कंधारी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री केवल गिल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आदर्श भाटिया, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश हनी, मेयर बख्शी राम अरोड़ा, इंप्रूवमैंट ट्स्र्ट के चैयरमेन सुरेश महाजन उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी ने केरल में भाजपा ओर संघ के कार्यकर्ताओं पर रोजाना हो रहे जानलेवा हमले पर रोष प्रगट किया। इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट राजेश हनी ने कहा की केरल सरकार संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने व हमलावरो को तुरंत गिरफ्तार करने की माग करते हुए कहा की भाजपा इस तरह के हमले कभी बर्दाशत नही करेगी। उन्होंने कहा की संघ व भाजपा के कार्यकर्ता जिस प्रकार केरल में निष्काम भाव से राष्ट्र की सेवा कर रहे है प्रशसंनीय है, सरकार उनकी सुरक्षा पर उचित कदम उठाए।
उन्होने कहा की एक मार्च को प्रांत 10.30 पर संघ व सभी भाजपा कार्यकर्ता भंडारी पुल स्थित पंडित दीन दयाल मार्केट के बाहर संयुक्त रूप से धरना देगें। इस धरने में भाजपा के सभी पदाधिकारी, पार्षद ओर कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। इस अवसर पर महामंत्री मानव तनेजा, रमन शर्मा, जरनैल सिंह ढोट, ज्योती बाला, एकता वोहरा अन्य उपस्थित थे।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ प्रेमी के कर दिए 16 टुकड़े, काटे और एेसे छिपाया...]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]