RS-CIT free computer education batch launched for women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं के लिए RS-CIT नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा बैच का शुभारंभ

khaskhabar.com: सोमवार, 03 मार्च 2025 8:52 PM (IST)
महिलाओं के लिए RS-CIT नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा बैच का शुभारंभ
बहरोड़। श्री श्याम एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के संस्थापक श्याम सुन्दर यादव ने बताया गया की कंप्यूटर शिक्षा लेने के लिए विद्यार्थी दूर दराज के इलाकों में जा रहे हैं वहीं क्षेत्र के विश्वसनीय कंप्यूटर संस्थान श्री श्याम एजुकेशनल, इंस्टिट्यूट पर नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रारंभ की गई, जिसके द्वारा क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं एवं छात्राओं को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा । संस्था के निदेशक द्वारा बताया गया कि राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा हमारी संस्था ने 20 महिलाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ जागुवास सरपंच अन्नु संदीप चौधरी , लीलाराम यादव,सुनिल यादव, अनूप यादव,भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थीगण तथा अतिथिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथिगणों द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य की सराहना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement