Advertisement
रॉयन स्कूल ने रैली से दिया यातायात सुरक्षा का संदेश, 400 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

इससे पूर्व रैली को राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व सदस्य एवं समाजसेवी कंवल प्रकाश किशनानी, जिला परिवहन अधिकारी जयंत कुमार शर्मा बास्केटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी एवं कॉमन काज सोसायटी के महासचिव विनीत लोहिया, राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर सुश्री दीपमाला, राष्ट्रीय बास्केटबॉल पदक विजेता जगमोहन चड्डा, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक पंसारी लायंस क्लब अजमेर के सतीश बंसल एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस अवसर पर कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में कमी लाई जा सकती है युवा पीढ़ी निर्धारित नियमों के अनुसार वहां इस्तेमाल करें तथा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाना मानवीय सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण बनता है।
जिला परिवहन अधिकारी शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी इस बात का विशेष ध्यान रखें की छोटी उम्र में वहां का उपयोग नहीं करें तथा उचित लाइसेंस के साथ ही नियमानुसार सड़कों पर वाहन चलाएं। लोहिया ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करें। नियमों के अंतर्गत हेलमेट एवं सेफ्टी बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। सड़कों के यातायात भार को कम करने हेतु साइकिल का उपयोग करें। अधिक से अधिक पैदल चलकर वहां संख्याओं को कम करने में मदद करें। इससे एक और स्वास्थ्य में वृद्धि होगी वही प्राकृतिक संपदा में भी बचत होगी तथा सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी लाई जा सकेगी।
प्राचार्य संगीता आचार्य ने इस सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों एवं संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिला पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक संस्करणों में स्कूल सदैव अग्रणीय भूमिका निभाती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


