Rourkela, 5 simi terrorist arrest -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिमी के MP से फरार 5आतंकी गिरफ्तार

khaskhabar.com:
सिमी के MP से फरार 5आतंकी गिरफ्तार
भुवनेश्वर। ओडिशा के राउरकेला शहर से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया(सिमी) के पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। ये आतंकवादी मध्य प्रदेश की जेल से भागे थे। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मध्य प्रदेश के खांडवा कारागार से पांच आतंकवादी भागे थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी को मंगलवार देर शाम ओडिशा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर राउरकेला के एक घर में धर दबोचा। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) केबी सिंह ने बताया कि पकडे गए आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद खालिद, अमजद खान, जाकिर खान, महबूब खान और उसकी मां नजमा के रूप में हुई है। विशेष पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) अरूण सारंगी ने कहा कि उन्हें तीन घंटे चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement