khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 11:22 AM (IST)
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन द्वारा आयोजित डांडिया रास-2016 का आयोजन बीकानेर शहर स्थित माखन भोग में किया गया। मुम्बई से आई अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य करते युवा और सपरिवार उत्सवी माहौल में झूमते शहरवासी, गुजराती पारम्परिक गीतों पर थिरकते युगल व डांडिया रसिकों के साथ रोटरी मिडटाउन परिवार के सदस्यों की विशाल संख्या में उपस्थिति देखते ही बन रही थी। करीब 2500 शहरवासी इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने।
रंग-बिरंगे परिधानों से सजा माहौल