Roopwas: Newly married woman commits suicide by hanging in Chandauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूपवास : चांदौली में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 24 नवम्बर 2025 11:28 AM (IST)
रूपवास : चांदौली में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रूपवास। रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के गांव चांदौली में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बछामदी निवासी प्रकाशवीर शर्मा ने अपनी दो पुत्रियों की शादी चांदौली निवासी कुमरसैन के पुत्र प्रदीप व पवन के साथ 26 अप्रेल 2024 को की थी। रविवार सायं को निधि ने अपने कमरे के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने गहनौली थानाधिकारी कृष्णवीर मौके पर पहुंच गए। साथ ही शव को पंखे से उतरवाकर रूपवास उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल ने उप जिला अस्पताल पहुंच शव को देख पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाने के निर्देश दिए। वहीं घटना की जानकारी पर वृताधिकारी उच्चैन रामनाथ भी मौके पर पहुंच गए। वृताधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement