Rolling Tigers shine at CBSE National Skating Championship, win 5 medals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीएसई नेशनल में छाए रोलिंग टाइगर, स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते 5 मेडल

khaskhabar.com: रविवार, 23 नवम्बर 2025 11:30 AM (IST)
सीबीएसई नेशनल में छाए रोलिंग टाइगर, स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते 5 मेडल
पंचकूला। एक बार फिर नेशनल लेवल की स्केटिंग चैम्पिकनधिप में रोलिंग टाइगर्स ने अपना जलवा दिखाया है। पंचकूला के रोलिंग टाइगर्स क्लब के स्केटर्स ने गुरुग्राम में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में 5 मेडल जीते है। इनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में देश भर के स्केटर्स ने भाग लिया था। अकादमी के कोच चंद्र सिंघल के अनुसार चैंपियनशिप में विहान खुल्लर (हंसराज स्कूल) ने अंडर-9 इनलाइन बॉयज़ कैटेगरी में 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीषा (द गुरुकुल स्कूल) ने 1000 मीटर अंडर-11 इनलाइन गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। कायना भारद्वाज (द गुरुकुल स्कूल) ने 500 मीटर अंडर-11 इनलाइन गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। गौरेश पावा (गुरुकुल ग्लोबल स्कूल) ने 12–15 क्वाड्स बॉयज़ कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अकादमी के स्केटर्स द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement