robbery for stop tendering in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेंडर डालने से रोकने के लिए जेई और उसके साथियों ने की ठेकेदार से लूट

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 7:13 PM (IST)
टेंडर डालने से रोकने के लिए जेई और उसके साथियों ने की ठेकेदार से लूट
मेरठ। ठेकेदार को टेंडर डालने से रोकने के लिए जेई और उसके साथियों ने मिलकर ठेकेदार से लूट कर डाली। लेकिन लुटेरों के हौसले पस्त करने में मेरठ पुलिस ने भी करिश्मा कर दिखाया। महज 2 घंटे में ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया। घटना मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ऊर्जा भवन के पास पारेषण विभाग परिसर की है। जहां अशोक त्यागी नाम के एक ठेकेदार से एक लाख रुपए और टेंडर के कागजात कार सवार बदमाशों ने लूट लिए थे । जिसके बाद तमाम पुलिस अमला मौके पर पहुंचे और छानबीन की गई, साथ ही वहाँ मौजूद लोगो से पूछताछ भी की गई। जिसमें कुछ लोगों ने गाड़ी का नम्बर नोट कर पुलिस को जानकारी भी दी। इसी दौरान लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा गाड़ी का नम्बर मैसेज भी फ्लैश किया गया। जिसके बाद तुरंत थाना मेडिकल पुलिस एक्टिव हुई और लुटेरों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महज 2 घंटे में ही घटना का खुलासा कर दिया। हालांकि खुलासा बेहद चौंकाने वाला था क्योंकि लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तैनात एक जेई और उसके दो साथी निकले। पुलिस अधिकारियों की माने तो जेई का भाई विभाग में ही ठेकेदारी करता है। उसे ठेका दिलाने की नियत से पहले जेई अशोक त्यागी को फोन पर धमकाया और ठेके के लिए टेंडर ना डालने की बात कही लेकिन जब वह नहीं माने तो फिर उनके साथ लूट करवा डाली। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement