robbery by Bride in ghaziabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेवर सहित कीमती सामान लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2017 1:45 PM (IST)
जेवर सहित कीमती सामान लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
गाज़ियाबाद। मुरादनगर के कनोजा गांव में सतपाल नाम के युवक की शादी अमरोहा निवासी पूजा नाम की महिला से हुई थी। मगर शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ऐसा कर देगी इसका किसी को अंदाजा तक नहीं था। शादी के बाद नई दुल्हन घर आई तो घर में खुशियों का माहौल था। घर में खूब नाच गाना भी हुआ। लेकिन रात को पूजा ने सब लोगों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे सभी परिवार वाले गहरी नींद में सो गए। इस दौरान लुटेरी दुल्हन ने घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गई। जब घर में सो रही महिला की देवरानी अनिता की आँख खुली तो उसने देखा की पूजा अपने बिस्तर पर नहीं थी तो पहले तो उसे लगा कि वो शौच करने गई होगी लेकिन जब पूजा काफी देर तक नही आई तो अनिता को शक हुआ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement