झज्जर। झज्जर-गुडग़ांव मार्ग पर गांव याकूबपुर के पास शनिवार को प्रात:काल रोड़वेज बस चालक की लापरवाही के चलते गड्ढ़ों में उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें दर्जन भर से अधिक सवारियों को चोटें आई हैं।
घायल यात्रियों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार राज्य परिवहन विभाग की बस 7847 के चालक अनूप व परिचालक सुनील झज्जर से सवारियां लेकर गुडग़ांव जा रहे थे कि याकूबपुर गांव से कुछ दूर ही चले थे कि निर्माणाधीन सडक़ पर ट्रक ने ओवरटेक किया। जिस पर बस चालक ने जैसे ही साईड दी बस गड्ढों में उतर गई और पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में झज्जर निवासी राहुल व राहुल की पत्नी रीतू के अलावा नवीन, संदीप डीघल, ज्योति मातन, सुनील बालंद, सोमबीर सौन्धी, जयप्रकाश झज्जर, आशु व महेन्द्र झज्जर सहित दर्जन भर से अधिक यात्रियों को चोटें आई।
सूचना के बाद रोड़वेज के डिपो कर्मचारी प्रधान रामबीर ने फर्रूखनगर से रोड़वेज बस का प्रबंध कर घायलों को झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने रोड़वेज चालक के खिलाफ सौन्धी निवासी सोमबीर की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।