Roadways buses collide in Bulandshahr, 3 dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर में 2 रोडवेज बसों में टक्कर, 3 मरे, 2 दर्जन से अधिक घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जुलाई 2019 10:40 AM (IST)
बुलंदशहर में 2 रोडवेज बसों में टक्कर, 3 मरे, 2 दर्जन से अधिक घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर-बदायूं राजकीय राजमार्ग पर चिट्टा के पास उत्तर प्रदेश परिवहन की दो बसों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सलेमपुर थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सलेमपुर के चिट्टा गांव के नजदीक दो रोडवेज बसें आमने-सामने से टकरा गईं जिसमें तीन लोग की मृत्यु हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बसों को हटाकर रास्ता साफ करवाया।
घायल यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शराब के नशे में बेतरतीब ढंग से बस चला रहा था। गौरतलब है कि पिछले सोमवार को ही यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की एक तेज रफ्तार जनरथ बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 21 घायल हो गए थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement