Roadside Hooliganism in Jodhpur: Scorpio Driver Performs Dangerous Stunts in the Middle of the Road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर में सड़क पर गुंडागर्दी : स्कॉर्पियो चालक ने बीच सड़क पर किए खतरनाक स्टंट, मौत को दावत देता वीडियो वायरल

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 1:36 PM (IST)
जोधपुर में सड़क पर गुंडागर्दी : स्कॉर्पियो चालक ने बीच सड़क पर किए खतरनाक स्टंट, मौत को दावत देता वीडियो वायरल
जोधपुर। 'ब्लू सिटी' की सड़कों पर रफ्तार और लापरवाही का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला है। झालामंड चौराहा स्थित इंडियाबुल्स के सामने एक स्कॉर्पियो चालक द्वारा आम राहगीरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी को खतरनाक तरीके से लहराते हुए स्टंट किए। इस दौरान आसपास से कई वाहन गुजर रहे थे। चालक की इस हरकत ने न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि सड़क पर चल रहे निर्दोष लोगों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया। सड़क पर स्टंटबाजी का यह वीडियो वायरल होने के बाद शहरवासियों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने जोधपुर पुलिस और जिला प्रशासन से अपील की है कि वीडियो के आधार पर वाहन नंबर की पहचान कर चालक पर ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए जो दूसरों के लिए नजीर बने। सवाल यह उठता है कि कुछ पलों की 'रील' या दिखावे के लिए दूसरों की जिंदगी दांव पर लगाने का हक इन हुड़दंगियों को किसने दिया?
यह पहली बार नहीं है जब जोधपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी देखी गई हो। ऐसे मामले 'सड़क पर स्टंट नहीं, सीधे मौत को न्यौता' देने के बराबर हैं। अगर समय रहते इन पर लगाम नहीं कसी गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
आपकी क्या राय है? क्या ऐसे लापरवाह चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत रद्द कर उन्हें जेल की सजा मिलनी चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर साझा करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement