फरीदकोट। शनिवार सुबह कोटकपुरा के पास हुए एक हादसे में पांच लोगों अपनी जान गंवा दी। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार मुक्तसर की ओर तेज गति से जा रही थी। सुबह करीब साढे चार बजे अचानक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। अभी तक कार सवारों की पहचान नहीं हुई है। मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया है।