Road accident in Mirzapur 10 died and 10 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिर्जापुर में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत 10 घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 11:28 AM (IST)
मिर्जापुर में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत 10 घायल
मिर्जापुर | उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में सोमवार सबुह एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव पतेर पुरवा निवासी राधेश्याम और एक परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार ट्रैक्टर पर सवार होकर चुनार में शीतला धाम में मुंडन के लिए जा रहे थे। भदौहा गांव में पीछे से आया ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मड़िहान जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। अन्य पांच गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के.के सिंह मौके पर पहुंचे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और घायलों से मिले और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार का निर्देश दिया।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement