Road accident due to stray animal, two people dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आवारा पशु के कारण सडक़ दुर्घटना, दो लोगों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:36 PM (IST)
आवारा पशु के कारण सडक़ दुर्घटना, दो लोगों की मौत
हिसार। तोशाम रोड पर बेसहारा घूम रहे पशु के आगे आने से कार में सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में गांव भैणी बादशाहपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक और बरवाला के वार्ड-12 निवासी 20 वर्षीय मनदीप हैं। दोनों युवक बरवाला क्षेत्र शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। देर रात लौटते वक्त जब वे कार पर आ रहे थे तो तोशाम रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल के नजदीक रोड पर ही आवारा पशु आ गया और कार कच्चे में जा गिरी। इस दौरान कार के पेड़ से टकराने पर दीपक और मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement