RMP doctor shot dead in Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 1:36 PM (IST)
बिहार में आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में आरएमपी डॉक्टर (रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त की है। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को हिलसा थाना क्षेत्र पैदापुर गांव के एक सुनसान जगह से एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसकी पहचान बेन थाना क्षेत्र के कौआकोल निवासी निरंजन पाल (30) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक, बेन बाजार में निरंजन जीवन ज्योति नाम से एक क्लिनिक चलाता था। उसी क्लिनिक में उसके साथ एक नर्स भी काम करती थी।
बताया जा रहा है कि निरंजन का पिछले कुछ दिनों से नर्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मृतक के परिजनों का आरोप है सोमवार शाम को निरंजन नर्स को लेकर उसके घर छोड़ने गया था, जहां उसके घरवालों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को घर के बाहर खलिहान में फेंक दिया।
इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement