Advertisement
ऋषिकेश-बद्रीनाथ बस हादसा : पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

उन्होंने आगे कहा, "दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए।"
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल जिले में गूलर के समीप एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। बस में 34 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तथा स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंची टीमों ने खाई में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। 26 घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। वहीं, अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


