Ricks 22 and 23 of the second conference in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिक्स का द्वितीय सम्मेलन 22 और 23 को उदयपुर में

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 9:40 PM (IST)
ब्रिक्स का द्वितीय सम्मेलन 22 और 23 को उदयपुर में
जयपुर। ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका देशों के मंत्रियों का आपदा प्रबंधन विषयक द्वितीय सम्मेलन 22 व 23 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय बैठक में बाढ़, जोखिम प्रबंधन, जलवायु के बदलाव के संदर्भ में, मौसमी घटनाओं के पूर्वानुमान को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन के लिए ब्रिक्स देशों के सहयोग को लेकर यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ब्रिक्स देशों ने जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी और नवाचारों को अपनाकर एकजुट होकर कार्य करने के उद्देश्य से इसमें गहन चर्चाएं होंगी। बैठक के प्रथम दिन 22 अगस्त, सोमवार की सुबह 10 बजे आरंभिक सत्र में भारत प्रतिनिधि मण्डल के प्रमुख एवं गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु के साथ ही ब्राजील, रूस, चीन व दक्षिणी अफ्रीका के प्रतिनिधि मण्डल सदस्यों के भाषण होंगे। तकनीकी सत्रों में विषय विस्तार में व्यापक चर्चाओं के साथ ही जलवायु परिवर्तन एवं आपदा प्रभावों पर प्रजेन्टेशन होंगे। बैठक के दूसरे दिन 23 अगस्त, मंगलवार को ब्रिक्स प्रतिनिधियों की ओर से गर्म व ठण्डी हवाएं, अत्यधिक बारिश आदि की भविष्यवाणी पर प्रजेन्टेशन, सामूहिक योजना के क्रियान्वयन को अंतिम रूप देने के साथ ही ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों की ओर से निष्कर्ष रखे जाएंगे। ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर हो रही तैयारियाें का जायजा लिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement