Advertisement
बदायूं हत्याकांड के आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित

साजिद की पत्नी के बारे में दावा किया जा रहा था कि वह गर्भवती है और डिलीवरी के लिए अस्पताल में थी, लेकिन पता चला है कि वह गर्भवती भी नहीं है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आलोक प्रियदर्शी ने कहा, ''वह पिछले 15 दिनों से बिनावर इलाके में अपने मायके में रह रही है।''
इस बीच, बदायूं के जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने आरोपी साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं आरोपियों की मां नाजरीन ने कहा कि उनके बेटों को उनके कृत्यों का परिणाम भुगतना पड़ा। उन्होंने पत्रकारों को बताया, ''मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे उन बच्चों के लिए बहुत दुख है जिनकी हत्या की गई।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बदायूं
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


