Revealed in intelligence report: Why Jamia burnt first in the fire of Delhi violence? Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा : दिल्ली हिंसा की आग में सबसे पहले क्यों जला 'जामिया'?

khaskhabar.com: बुधवार, 25 दिसम्बर 2019 9:09 PM (IST)
खुफिया रिपोर्ट में खुलासा : दिल्ली हिंसा की आग में सबसे पहले क्यों जला 'जामिया'?
खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी को सबसे पहले आग में झोंकने की एक अजीब-ओ-गरीब वजह भी सामने आई है। यह वजह है दिल्ली में हुई हिंसा की खबरों को मीडिया के जरिये पलक झपकते ही देश दुनिया में पहुंचा दिया जाना। देश भर में दिल्ली हिंसा की खबरें फैलने से देश-द्रोहियों को आगे कहीं कुछ करने की जरूरत बाकी नहीं बचती है। देश के कोने-कोने में दिल्ली की देखा-देखी खुद-ब-खुद ही हिंसा फैल जाने की उम्मीद उपद्रवियों को रहती है। दिल्ली के जामिया इलाके को 15 दिसंबर को सबसे पहले आग में झोंके जाने जैसी बातें खुफिया रिपोर्ट्स और जांच एजेंसियों के सामने निकल कर आ चुकी हैं। इन खुफिया रिपोर्ट्स से सरकार को मालूम हुआ है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) कैसे बिना ज्यादा मेहनत-मशक्कत किए ही देश को तोड़ने और राष्ट्रीय संपत्ति को नेस्तनाबूद करने का ताना-बाना बुनती है? उसके इस काम में सबसे मजबूत कंधे के रूप में काम आते हैं कुछ गुमराह युवा और विद्यार्थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के कुछ आला-अफसरों की बात में अगर दम है तो उसके मुताबिक, '15 दिसंबर 2019 को जामिया नगर इलाके में फसाद शुरू होने से एक-दो दिन पहले ही इस इलाके में करीब 150 से ज्यादा युवा 10-10 और 20-20 की टोलियों में दिल्ली राज्य की सीमा रेखा के बाहर से आकर छिप चुके थे। इनमें से अधिकांश की औसत आयु 16 से 30 के बीच रही होगी। अधिकांश देखने में विद्यार्थी से लग रहे थे। तब तक दिल्ली को हिंसा की आग में झोंकने की किसी को कानो कान खबर नहीं थी। दो दिन बाद ही यानी 15 दिसंबर को दोपहर के वक्त खूनी हिंसा शुरू हो गयी। उस आगजनी-पथराव में भी इसी उम्र-हुलिये के अधिकांश नौजवान पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। जांच एजेंसियों की इस बात को हिंसा वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज भी दम देते हैं।
15 दिसंबर को सबसे पहले जामिया ही क्यों जला? जलाने वाले कौन हैं? यह सब पता लगने के बाद भी आखिर दंगाईयों/संदिग्धों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही अभी तक अमल में क्यों नहीं लाई जा सकी? पूछे जाने पर जांच एजेंसी में शामिल एक आला अफसर ने आईएएनएस से कहा, "सबूतों की तलाश थी, सबूत मिल चुके हैं। अब सिर्फ सही समय का इंतजार है।"
दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि यूपी पुलिस द्वारा संगठन पर कसे गए शिकंजे से सतर्क पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने भी कानूनी झंझटों से बचने की जुगत तलाशनी शुरू कर दी है। देश भर में फैले कार्यालयों में मौजूद कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया गया है। जो मुख्य कर्ताधर्ता हैं उन्होंने हाल फिलहाल कुछ वक्त के लिए अपने 'अड्डों' को छोड़ दिया है।
--आईएएनएस

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement