अलवर। राजगढ़ में बैंक से पैसे निकलवाने आए रिटायर अध्यापक के दो लाख रुपए पार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जयपुर निवासी रिटायर अध्यापक गिरिराज प्रसाद पारीक रेल्वे स्टेशन मार्ग स्थित एसबीबीजे शाखा में दो लाख रुपए निकलवाने आए थे। उन्होंने बैंककर्मियों से नकदी लेकर अपने बैग में रखी ही थी। बाहर आकर वे अपनी कार में बैठे तो उन्हें बैग में चीरा लगा देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा बैग में चीरा लगाते हुए दिखाई दे रहा है।