Restoring the deteriorated system of city youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवा सुधारेंगे शहर की बिगड़ी व्यवस्था

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 10:02 PM (IST)
युवा सुधारेंगे शहर की बिगड़ी व्यवस्था
श्रीगंगानगर। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नोजवानो ने नगरपरिषद में जमकर नारेबाजी की। शहर के युवाओ ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहां की शहर की दुर्दसा बिगड़ी हुई है। सडक़े टूटी हुई है और शहर में सफाई पूरी तरह से चरमराई हुई है। जिससे शहर की जनता पूरी तरह से परेशान है। ऐसे में युवाओ ने बीड़ा उठाया है की जब तक नगरपरिषद व पार्षदों द्वारा शहर के हालात नहीं सुधारे जायेगे तब तक युवा प्रशासन का घेराव करते रहेंगे। वहीं इन लोगों ने कहां की शहर में साफ़-सफाई में जल्दी सुधार नहीं किया तो सभी युवा नेताओं के घर के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर प्रदर्शन करेगें व व्यवस्था को ठीक कराने की मांग करेगें। युवा नेता मुकेश साहू के नेतृत्व में काफी युवाओ ने मानव श्रंखला बनाकर नगरपरिषद सभापति व आयुक्त चेंबर के बाहर घंटो तक नारेबाजी की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement