RERA verdict: VN Buildtech over-recovery claims dismissed, flat actual price fixed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RERA का फैसला: वीएन बिल्डटेक के अधिक वसूली के दावे खारिज, तय हुई फ्लैट की वास्तविक कीमत

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 2:42 PM (IST)
RERA का फैसला: वीएन बिल्डटेक के अधिक वसूली के दावे खारिज, तय हुई फ्लैट की वास्तविक कीमत
गिरिराज अग्रवाल। जयपुर राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वीएन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। अथॉरिटी ने बिल्डर द्वारा फ्लैट की कीमत बढ़ाकर बताने और खरीदार द्वारा किए गए भुगतानों को कम आंकने की कोशिशों को दस्तावेजी सबूतों के आधार पर नाकाम कर दिया है।
यह मामला गंगाधर चंदवानी और वीएन बिल्डटेक के बीच लंबे समय से लंबित शिकायत (No. 2019-2733) से जुड़ा है। पूर्व में रियल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल (REAT) ने मामले को वापस रेरा के पास इस निर्देश के साथ भेजा था कि फ्लैट की कुल बिक्री राशि और बकाया राशि का नए सिरे से निर्धारण किया जाए।
बिल्डर के 'करोड़ों' के दावे हुए ढेर:
सुनवाई के दौरान बिल्डर ने दावा किया कि दो फ्लैट्स की कुल कीमत 1.28 करोड़ रुपए है और खरीदार ने केवल 64.51 लाख रुपये ही चुकाए हैं। बिल्डर ने यह भी कहा कि खरीदार पर भारी ब्याज बकाया है। हालांकि, रेरा ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। अथॉरिटी ने पाया कि बिल्डर ने खरीदार द्वारा किए गए नकद भुगतानों को अपने हिसाब में शामिल नहीं किया था।

रेरा का स्पष्ट गणित: 1.01 करोड़ है असली कीमत
सभी रसीदों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने के बाद रेरा की चेयरपर्सन श्रीमती वीनू गुप्ता ने अपना अंतिम फैसला सुनाया। दोनों फ्लैट्स की कुल कीमत 1,01,69,659.9/- रुपये निर्धारित की गई है। रिकॉर्ड के अनुसार खरीदार अब तक कुल 69,21,000/- रुपये का भुगतान कर चुका है। अब खरीदार को बिल्डर को केवल 32,48,658.91/- रुपये ही चुकाने होंगे।
ब्याज माफी पर भी मुहर अथॉरिटी ने बिल्डर द्वारा पहले से घोषित 8.63 लाख रुपए की ब्याज माफी को भी रिकॉर्ड पर लिया है। रेरा ने आदेश दिया है कि अब निर्धारित बकाया राशि पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लिया जाएगा। यह फैसला उन खरीदारों के लिए एक बड़ी जीत है जो बिल्डरों द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाए गए बिलों और छिपे हुए खर्चों से परेशान रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement