RERA takes strict action: Builder reprimanded for delays in Vaidehi Premium Affordable Housing Project, ordered to pay interest to allottees.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RERA का कड़ा रुख: वैदेही प्रीमियम अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में देरी पर बिल्डर को फटकार, आवंटी को ब्याज देने का आदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 3:24 PM (IST)
RERA का कड़ा रुख: वैदेही प्रीमियम अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में देरी पर बिल्डर को फटकार, आवंटी को ब्याज देने का आदेश
गिरिराज अग्रवाल। जयपुर राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने अफोर्डेबल हाउसिंग के नाम पर आम आदमी के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वाले बिल्डरों को सख्त चेतावनी दी है। अथॉरिटी की सदस्य रश्मि गुप्ता ने वैदेही डेवलपर्स को आदेश दिया है कि वह अपने प्रोजेक्ट में देरी के चलते आवंटी को जमा राशि पर ब्याज का भुगतान करे। मामले के अनुसार, आवंटी नर्बदा शंकर श्रीमाली ने जयपुर स्थित वैदेही प्रीमियम अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैट नंबर 419-A बुक किया था। कुल 29 लाख रुपए की कीमत वाले इस फ्लैट के लिए आवंटी ने अपने संसाधनों और बैंक लोन के माध्यम से कुल 12.75 लाख रुपए बिल्डर को चुका दिए थे। बिल्डर और आवंटी के बीच हुए 'एग्रीमेंट फॉर सेल' (ATS) के अनुसार, फ्लैट का कब्जा 4 अप्रैल 2024 तक मिल जाना चाहिए था, लेकिन बिल्डर समय सीमा का पालन करने में विफल रहा।
रेरा ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि आवंटी अपने भुगतान में नियमित रहा है, जबकि बिल्डर ने कब्जा देने में देरी की है। अदालत ने बिल्डर को निर्देश दिया है कि वह आवंटी द्वारा जमा की गई 12.75 लाख रुपए की राशि पर 10.80% वार्षिक ब्याज का भुगतान करे। यह ब्याज पजेशन की निर्धारित तिथि (04.04.2024) से तब तक देय होगा, जब तक बिल्डर ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) के साथ फ्लैट का वैध कब्जा नहीं सौंप देता।
अदालत ने बिल्डर की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया और एकतरफा आदेश जारी करते हुए 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। रेरा ने यह भी स्पष्ट किया कि आवंटी के बकाया भुगतान और बिल्डर द्वारा देय ब्याज राशि को आपस में समायोजित (Adjust) किया जा सकता है। यह फैसला उन हजारों मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत है जो अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में निवेश कर घर का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement