Republic Day 2018 : 10 ASEAN leaders who will attend India Republic Day celebrations Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस गणतंत्र दिवस के ये हैं भारत के दस खास मेहमान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 09:09 AM (IST)
इस गणतंत्र दिवस के ये हैं भारत के दस खास मेहमान
4. ली सियन लूंग, सिंगापुर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग अपने राष्ट्र के दूसरे पीएम हैं, जो भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मेहमान बन रहे हैं। उनसे पहले 1954 में गोह चोक टोंग समारोह में शामिल हुए थे। ली भारत के साथ मजबूत रिश्तों के पैरोकार हैं। वे दक्षिण पूर्व एशिया में भारत की बड़ी भूमिका के पक्ष में हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक द्विपक्षीय बैठक भी की। 5. प्रायुत चान-ओचा, थाईलैंड
थाईलैंड के पीएम प्रायुत भी अपने देश के दूसरे ऐसे राष्ट्रप्रमुख हैं, जो गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो रहे हैं। उनसे पहले यिंगलक शिनवात्रा भारत के अतिथि बने थे।
6. जोको विडोडो, इंडोनेशिया
जोको अपने देश के तीसरे राष्ट्रपति हैं जो भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में इंडोनेशिया की मजबूत भूमिका है।
7. नजीब रजाक, मलेशिया
मलेशिया के पीएम नजीब रजाक ने पिछले वर्ष भारत-मलेशिया के राजनयिक रिश्तों की 60वीं वर्षगांठ मनायी थी। इससे दोनों देशों के रिश्तों का महत्व समझ में आता है। वे दूसरी बार भारत आये हैं।
8. न्गुयेन शुयान फुक, वियतनाम
फुक अपने देश के दूसरे नेता हैं, जो भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उनसे पहले 1989 में वहां जनरल सेक्रेटरी न्गुयेन लिन्ह भी भारत आ चुके हैं।
9. थांगलौन सिसोलिथ, लाओस
थांगलौन सिसोलिथ अपने देश के पहले प्रतिनिधि हैं, जो भारत के गणतंत्र दिवस आयोजन में शामिल हो रह हैं।
10. रॉड्रिगो दुतेर्ते, फिलीपींस
रॉड्रिगो दुतेर्त अपने देश के पहले नेता हैं, जो भारत के गणतंत्र दिवस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में ही उनके देश के दौरे पर गये थे। फिलीपींस भारत से अपने राष्ट्र के नवनिर्माण में भी मदद चाहता है।

ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement