Advertisement
इस गणतंत्र दिवस के ये हैं भारत के दस खास मेहमान

1. आंग सान सू की, म्यांमार
म्यांमार की फर्स्ट काउंसलर आंग सान सू की भारत में पढ़ी-लिखी हैं और वे गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार यहां आई हैं। भारत और उनके देश के बीच सदियों पुराना सांस्कृतिक संबंध है। म्यांमार भारत के पूर्वोत्तर से सटता है और सामरिक दृष्टिकोण से भारत के लिए बहुत अहम है। रोहिंग्या संकट को लेकर भी आंग सान सू की का दौरा महत्व रखता है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार के दौरे पर गये थे।
2. सुल्तान बोल्किया, ब्रुनेई
ब्रुनेई भी लुक ईस्ट पॉलिसी का समर्थक है। ब्रुनेई के सुल्तान असन अल बोल्किया पहली बार 2012 में आसियान देशों के सम्मेलन में भारत आये थे। वे गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार शामिल हो रहे हैं।
3. हुन सेन, कंबोडिया
कंबोडिया के पीएम हुन सेन से पहले 1963 में वहां के किंग भारत आये थे। हुन सेन दुनिया के वैसे शासकों में हैं, जो लंबे अरसे से सत्ता में हैं। 1985 से वे कंबोडिया की सत्ता में हैं। वहां भारत का काफी सांस्कृतिक असर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



