representative of the state government on the local level-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ही स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि है-राजे

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 6:39 PM (IST)
विधायक ही स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि है-राजे
जालोर । विधायक अमृता मेघवाल के दो साल के कार्यकाल में करवाये गए विकास कार्यो की पुस्तिका का विमोचन गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा में किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी उपस्थित थे। विमोचन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जालोर विधायक अमृता मेघवाल की और से विधानसभा क्षेत्र में करवाये गये विकास कार्यो की प्रंशसा की । तथा कहा कि विधायक ही स्थानीय स्तर पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि है। जिनके द्वारा क्षेत्र ने करवाये गये जन हित से जुड़े कार्य करवाने पर सरकार का आमजन में सकारात्मक संदेश जाता हैं । मुख्यमंत्री राजे ने जालोर विधायक अमृता मेघवाल का निरन्तर क्षेत्र में पूर्ण चि के साथ विकास कार्य करवाने की बात कही ,साथ ही पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । इस दौरान एडवोकेट बाबुलाल मेघवाल,भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़, सायला प्रधान जबर सिंह तुरा,सायला सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश राजपुरोहित, भाजपा मण्डल अध्यक्ष तख्तसिंह तालियाना,जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराणा,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजुबाला मतड़, ईश्वरसिंह खारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement