Remembering Netaji Subhash Chandra Bose on 120th Birth Anniversary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

120वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया याद

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 4:17 PM (IST)
120वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया याद
पंचकूला। हरियाणा के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने पंचकूला के सेक्टर एक स्थित जिला सचिवालय के सभागार में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 120वीं जयंती पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत वित्त मंत्री तथा अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें नमन किया। हरियाणा के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारत के महान् स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक, देश की तत्कालीन पीढी को जय हिन्द, दिल्ली चलो तथा तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा का नारा देने वाले तथा देश के लाखों करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 120वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस की तर्ज पर मनाने का निर्णय लिया है। आज पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक महान् देश भक्त, औजस्वी वक्ता एवं दृढ-प्रतिज्ञ थे। उन्होंने संगठन, शक्ति, त्याग और बलिदान का उच्च आदर्श दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। राष्ट्र निर्माताओं ने उनका नाम बड़े आदर व सम्मान के साथ लिया है। उन्होंने कहा कि जो समाज एवं वर्ग अपने पूर्वजों के आदर्शों एवं सिद्धांतों को भूल जाते हैं, वे कभी भी आगे नहीं बढ सकते। उन्होंने कहा कि हमें अपने बजुर्गों के आदर्शों व सिद्धांतों को हमेशा याद रखना चाहिए, तभी हम देश के नव निर्माण में भागीदार बन कर देश को नई उचाईयों पर लेजा सकते हैं। इसलिए हमें अपनी पुरानी विरासत को संजोए रखना चाहिए और अपने इतिहास को कभी भी भूलना नहीं चाहिए और हमें अपनी गुलामी की मानसिकता के अवशेष को छोडऩा होगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 190 साल के शासन में एक करोड़ 60 लाख लोगों को मारा है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि शहीद स्वतंत्रता सेनानियों एवं अनेक महान आजाद हिन्द फौज के सेनानियों के संजोए सपने को साकार होकर एकजुटता के साथ देश के नव निर्माण एवं अखण्डता के लिए कार्य करें जिससे हम फिर से विश्व गुरू का दर्जा हासिल करने में सफल होंगे। उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन के अनेक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement