कैथल। भगवान परशुराम
ऐसे पराक्रमी योद्धा थे, जिन्होंने समाज से बुराईयों को खत्म करके सत्य के
मार्ग पर चलते हुए मानवता के उत्थान के लिए काम किया। विधायक
दिनेेश कौशिक ने स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम की जयंती
पर आयोजित समारोह को संबोधित कहा कि ऐसे महापुरूषों के मार्ग पर चलते हुए
हमें समाज से बुराईयों को खत्म करके युवा पीढ़ी को सही मार्ग पर चलने के
लिए प्रेरित करना चाहिए।
भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकली गई। जिस की अगुवाई भाजपा नेता संजय भारद्धाज ने की।
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा जिला सर्वब्राह्मण सभा व धर्मशाला के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती के आयोजन में आए अतिथियों का स्वागत किया।