सावित्री बाई फुले को किया याद, गरीबों में बांटे फल
khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 2:23 PM (IST)
अजमेर। भारत की महिलाओं के लिए पहला स्कूल स्थापित करने वाली शिक्षक सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर बजरंगगढ़ चौराहे पर पांच सौ किलोग्राम फल गरीबों में वितरित किए। इस दौरान अजमेर के मेयर धर्मेंद्र गहलोत और पार्षद चंद्रेश सांखला व गणेश चौहान तथा मोदी विचार मंच से संदीप तंवर, विष्णु कच्छावा सहित कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर माली समाज के लोगों ने अजमेर में रैली निकाली गई। सावित्रीबाई फुले भारत की एक समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए बहुत से कार्य किए।