किसान रंगमंच पर धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा
khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 08:18 AM (IST)
कोटा। नगर निगम की ओर से आयोजित दशहरा मेले के उपलक्ष्य में किसान रंगमंच पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को कलाकारों ने देशभक्ति गीत व नाटिका की प्रस्तुति दे खूब तालिया बटोरीं। हिंदी व राजस्थानी गीतों पर एक से बढक़र एक प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरूआत नगर निगम के उपायुक्त राजेष डागा, मेला समिति सह सचिव दिनेश जैन, मेला आयोजन समिति सदस्य कृष्णमुरारी सामरिया व विकास तंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कलाकारों ने ‘छम छम नाचे देखो वीर हनुमान...’, ‘भोला को कैसे मनाऊं, ये भोला न माने...’ भजनों पर नृत्य कर माहौल भक्तिमय कर दिया। मंच से कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीत व हिंदी गीतों पर भी दमदार डांस की प्रस्तुति दी। मेला प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष कृष्णमुरारी सामरिया ने बताया कि न्यू बाबा म्यूजिकल गु्रप, मंचन आर्केस्टा, सरस्वती कला केंद्र, यू बॉयज डांस गु्रप, गोविंदा म्यूजिकल गु्रप, आरके डांस गु्रप, शाहरूख डांस गु्रप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थनयह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागत