Relief: gas agencies will take old notes up to 11 november-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहत: 11 नवंबर तक गैस एजेंसियां भी लेंगी पुराने नोट

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 08:24 AM (IST)
राहत: 11 नवंबर तक गैस एजेंसियां भी लेंगी पुराने नोट
जयपुर। गैस सिलेंडर के घरों में नहीं आने तथा गैस डिलिवरमैन की ओर से पांच सौ का नोट नहीं लिए जाने के कारण बुधवार को दिनभर लोगों को परेशानी हुई। बुधवार शाम को तेल कंपनियों की ओर से गैस एजेन्सियों पर आदेश आया कि वे 11 नवंबर तक पुराने नोट ले सकते हैं, इसके बाद गुरुवार को लोगों को राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री ने मंगलवार रात को देश में पांच सौ और हजार के नोट बंद करने की घोषणा की। इसके बाद बुधवार को लोगों के घरों में गैस सिलेंडर नहीं पहुंचे। कुछ एजेन्सियों ने तो अपने उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग तक को निरस्त कर दिया। खुद एजेन्सी संचालकों और उपभोक्ताओं के बीच दिनभर असमंजस की स्थिति बनी रही। उपभोक्ताओं ने पांच सौ का नोट नहीं लेने के विरोध में बुधवार को शहर की कई गैस एजेन्सियों पर जाकर विरोध जताया। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिना वजह उनकी गैस रिफिल को निरस्त कर दिया। उधर, गैस एजेन्सी संचालकों का कहना था कि हमारे पास कोई पुराने नोट को लेकर कोई खास निर्देश नहीं है। शाम को तेल कंपनियों से आदेश आया है अब 11 नवंबर तक पुराने नोट ले सकेंगे। यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार बिका यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement