मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने रविवार को कहा कि रिलायंस जियो इस साल यानी 2016 की दूसरी छमाही में 4जी दूरसंचार सेवाओं की व्यावसायिक शुरूआत के लिए तैयार रहेगी। इसके जरिये कंपनी 80 फीसदी भारतीयों को हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट और वॉयस सेवा मुहैया कराने में सक्षम होगी।
अंबानी ने सीएनएन के फरीद जकारिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा, हम लोग 2016 की दूसरी छमाही में इसकी शुरूआत के लिए तैयार रहेंगे। 80 फीसदी भारतीय आबादी के पास हाई-स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा, भारत की एक अरब तीस करो़ड की आबादी में से 80 फीसदी के पास इस साल हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट रहेगा।