released interim priority list of GNM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएनएम की जिलेवार अंतरिम वरीयता सूची जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 8:50 PM (IST)
जीएनएम की जिलेवार अंतरिम वरीयता सूची जारी
जयपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा जीएनएम की 3704 रिक्तियों के लिए उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा पारित निर्णय की अनुपालना में जिलेवार अंतरिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसकी सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अतिरिक्त निदेशक प्रशासन रामनिवास ने बताया कि अंतरिम वरीयता सूची पर आवेदनकर्ता 20 मई को शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदक निर्धारित प्रपत्र में संबंधित सूचनाएं अंकित कर अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement