Relative throws three-year-old child down from the sixth floor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन साल के बच्चे को रिश्तेदार ने छठी मंजिल से नीचे फेंका

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 12:07 PM (IST)
तीन साल के बच्चे को रिश्तेदार ने छठी मंजिल से नीचे फेंका
लखनऊ । यहां के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में छठी मंजिल के अपार्टमेंट से तीन साल के बच्चे को एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर नीचे फेंक दिया। यह घटना रक्षाबंधन के दिन हुई जब परिवार के सदस्य त्योहार मनाने के लिए एक साथ आए थे। बच्चे श्रेयांश की मां प्रियांशा द्विवेदी ने कहा कि उसका अपने पति से मतभेद था और वह अपनी बहन स्वाति के साथ अपने बेटे को लेकर रह रही थी। उसने बुधवार को पुलिस को बताया, मेरा बेटा रक्षा बंधन पर अपनी बड़ी बहन सोनल के यहां अपने बच्चों के साथ खेलने गया था। सोनल का साला कुलदीप पांडेय नशे की हालत में था और उसने मेरे बेटे को छठी मंजिल से फेंक दिया।
श्रेयांश को मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी बाद में मौत हो गई।
प्रियांशा ने कहा कि उन्हें कुलदीप की हरकत के बारे में तब पता चला जब उसने बाद में घर के अन्य बच्चों से बात की।
थाना प्रभारी (एसएचओ) सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह ने कहा कि कुलदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, "हम घटना के बारे में पता लगाने के लिए घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement