बून्दी। पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन के चुनाव
सोमवार को भवानी मण्डी में संपन्न हो गए। चुनाव संपन्न होने के बाद आए परिणाम में
चुनाव पर्यवेक्षक उर्मिला झंवर ने बून्दी की रजनी नुवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और
शारदा लाठी को कोषाध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी। जिसके बाद श्रीमती रजनी नुवाल ने
संगठन की ओर से दी जाने वाली जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से पालन करने की बात
कही।