बांसवाड़ा। जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के गारवा ग्राम सडक़ मार्ग पर धोड़ी तेजपुर की तरफ जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में पिकअप में सवार करीब 45 यात्री गंभीर घायल हो गए।
घटना के बाद अफरी-तफरी का माहौल हो गया। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। इस पर आस पड़ोस से ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। बाद में 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कुछ घायल लोग घंटाली थाना क्षेत्र के मांडली ग्राम से और शेष दानपुर थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों से हैं। जिला अस्पताल में करीब 23 घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के करीब एक घंटे बाद मात्र एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा, तब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पहले भी पलट चुकी है बस