Advertisement
REET परीक्षा: देरी से पहुंचने पर कई अभ्यर्थियों का छूटा पेपर, कड़े सुरक्षा इंतजाम

सख्त सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति, फेस रिकॉग्निशन और फ्रीस्किंग की गई। पुलिस सुरक्षा के बीच महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां, नाक की बाली, झुमकी और अन्य धातु से बनी वस्तुएं बाहर ही उतरवा ली गईं। प्रशासन ने पेपर लीक रोकने के लिए जोनल अधिकारी, पर्यवेक्षक, पेपर कोऑर्डिनेटर और फ्लाइंग स्क्वॉड को सतर्क तैनात किया।
अभ्यर्थियों की मायूसी
परीक्षा छूटने से कई छात्रों में नाराजगी दिखी। कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वे समय पर पहुंचे थे, लेकिन गेट समय से पहले ही बंद कर दिया गया। वहीं, प्रशासन ने साफ किया कि परीक्षा नियमों का पालन अनिवार्य था, इसलिए देरी से पहुंचे उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया गया।
REET परीक्षा में 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी
कोटा में पहली पारी में 44 परीक्षा केंद्रों पर 13,605 और दूसरी पारी में 67 केंद्रों पर 21,044 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन सख्त नियमों के कारण कई उम्मीदवार परीक्षा देने से चूक गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


