Advertisement
मैरिट पर हुईं भर्तियां, किसी ने एक रुपया भी लिया हो तो 24 घंटे में उसे कर दूंगा पारः मुख्यमंत्री

इसी तरह जलालआना के एक व्यक्ति ने बस सेवा न होने से ग्रामीणों को हो रही असुविधा से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने तुरंत जीएम रोडवेज को जलालआना से ओढ़ा तक सोमवार से बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा का जिक्र करते हुए बताया कि 1.80 लाख रुपए से कम आजीविका वाले कालांवाली के 173 व्यक्तियों ने इस योजना के तहत अपना इलाज नि:शुल्क कराया। जिस पर सरकार ने 26 लाख एक हजार रुपए वहन किए। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सिरसा जिला में 48 हजार नए राशन कार्ड बने। जिनमें अकेले कालांवाली में 150 लोगों के बिना आवेदन के स्वत: ही राशन कार्ड बने। उन्होंने पीपीपी के माध्यम से अपने आप राशन कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े लाभार्थियों के नाम भी लिए।
92 लाख रुपए से डाली जा रही पेयजल पाइप लाइनः
उन्होंने बताया कि कालांवाली में सिंचाई के तंत्र को बेहतर बनाने के लिए 23 करोड़ रुपए खर्च कर 20 खाले बनाए जा रहे हैं। इसी तरह 92 लाख रुपए की लागत से पेयजल आपूर्ति की लाइन डाली रही है। इसके साथ ही 9.5 एमएलडी क्षमता के एसटीपी लगाया गया है। उन्होंने एसटीपी से निकलने वाले पानी का सिंचाई में प्रयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। सरपंचों को उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। गांव भंभूर व तारुआना में स्कूल को अपग्रेड करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। दो दिव्यांग व्यक्तियों नामत: दविंदर सिंह व भूरा सिंह को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल देने के भी आदेश दिए।
कालांवाली को नगर पालिका में शामिल में होना चाहिएः
जनसंवाद के दौरान लोगों की ओर से कालांवाली को नगर पालिका में शामिल करने की मांग की गई। इस पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को विकल्प दिया कि अगर वे सहमति देते हैं तो गांव वाले क्षेत्र में अगले 5 साल तक हाउस टैक्स की छूट मिलेगी। गांव की नवनिर्वाचित पंचायत के प्रतिनिधियों को उनके कार्यकाल तक विकास कार्यों में सहभागी रखा जाएगा।
इस अवसर पर सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, पूर्व विधायक बलकौर सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी उदय सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


