Ration Dealer demonstration on the collectorate on their 11th demands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राशन डीलरों ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 8:41 PM (IST)
राशन डीलरों ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
टोंक। राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ टोंक में अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगो के समर्थन में सोमवार को रैली निकाल करके मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें लिखा हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बायोमैट्रिक व्यवस्था तो शुरू की गई हैं लेकिन पोस मशीन में कनेक्टीविटी नही होने एवं सर्वर डाउन होने तथा वरिष्ठ नागरिकों के अंगूठा निशानी नही आने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड रहा हैं जिसे यह वरूवसथा सहूलियत बनने की बजाय समस्या बन गई। राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ टोंक के जिलाध्यक्ष घनश्यामदास टिक्कीवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिले के राशन डीलर गांधी पार्क ओंक में एकत्रित हुए जहां से रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुॅंचे जहां मुख्यमन्त्री एवं खाद्य आपूर्ति मन्त्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौत्तम को सौंपा। जिसमें मांग की है कि राशन डीलर का कम से कम 30 हजार रूपये मानदेय निश्चित किया जाए। दुकान किराया भी निश्चित किया जावें। राशन विक्रेता से किन्ही कारणों से अनियमितता हो जाए तो उसके विरूद्व विभागीय कार्रवाई की जावें न कि आपराधिक मामाला दर्ज हों, राशन विक्रता की मृत्यु होने के एक महिने के भीतर विक्रेता के आश्रित को दुकान आवंटन की अनुकंपा नियुक्ति दी जावें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरण होने वाली सभी सामग्री पर दो प्रतिशत प्रति क्विण्टल छीजत दी जावें,पोस मशीन के रखरखाव के लिए कम से कम बी सरूपये प्रति क्विण्टल निश्चित किया जावें,दुकान पर वितरण की अवधि पखवाडे की जगह साप्ताहिक किया जावें। मुख्यमन्त्री के नाम दिये गये ज्ञापन में राशन विक्रेता को आकस्मिक बीमारी,विवाह एवं अनय कार्यक्रमों के लिए व राष्ट्रीय त्यौहार के लिए अवकाश का प्रावधान किया जावें,राशन वक्रिेता के गोदाम पर आवश्यक सामग्री गेहूॅं ,चीनी व अन्य सामग्री की डोर स्टेप डिलेवरी सुनिश्चित की जावें,जिन राशन डीलरों के लाईसेंस 16अगस्त 2016 को दुकान बन्द होने के कारण निलम्बित किया गया हैं उनको अविल्म्ब बहाल किया जावें,जिन राशन डीलरों को तकनीकी जानकारी न होने के कारण एकआधार से कई ट्रांजेशन किये जाने के कारण एफआईआर दर्ज की गई हैं उसको सरकार वापस ले साथ ही जो मामले रसद अधिकारी के पास पेन्डिंग हैं उसको अविलम्ब रोका जावें , साथ ही पोस मशीन की कनेक्टीविटी व सर्वर तथा अन्य तकनीकी खराबी को समाप्त किये जाने की मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में सरताज अहमद एडवोकेट,अजमल,भगवानदास अजमेरा,रमेश विजयवर्गीय,कमलेश शर्मा,राजेश शर्मा,नीरज जैन,मोहम्मद शकील आदि शामिल थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement