RAS son in the top cabinet father had-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटे ने किया आरएएस में टॉप, पिता को मिला कबीना

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 8:42 PM (IST)
बेटे ने किया आरएएस में टॉप, पिता को मिला कबीना
जयपुर। पहले बेटे का आरएएस में टॉप करने की खुशी फिर चार दिन बाद ही खुद को केबिनेट मंत्री का पद। मानो खुशियों ने पिटारा खोल दिया। खुशियों की ये सौगात मिली है राज्य के केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा को। हाल ही में घोषित हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस के परिणाम में उनके पुत्र हर्षित वर्मा ने एससी पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हर्षित ने बीट्स रांची से इलेक्ट्रोनिक्स एंड क यूनिकेशन में बीई की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में सेंट्रल एक्साइज एंड कस्ट स अहमदाबाद में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। उन्हें वर्ष 2014.15 में राजस्व प्राप्ति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया है। हर्षित की मां शकुंतला वर्मा गृहिणी है। गौरतलब है कि बाबूलाल वर्मा को केबिनेट में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम चुनाव से आम आदमी गायब

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement