RAS Men curriculum protest on remove the maths subject-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएएस मेन्स पाठ्यक्रम में से गणित हटाने को लेकर शुरू हुआ विरोध...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2017 6:42 PM (IST)
आरएएस मेन्स पाठ्यक्रम में से गणित हटाने को लेकर शुरू हुआ विरोध...
जयपुर। आरएएस सिलेबस के लिए किए गए बदलाव में गणित को मेन्स में शामिल करने का विरोध तेज होता जा रहा है। आरएएस परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का एक वर्ग गणित विषय को हटाने की मांग कर रहा है। गणित हटाओ आंदोलन समिति ने शुक्रवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संरक्षक महावीर सिंह ने बताया कि आरएएस सिलेबस के लिए किए गए बदलाव में गणित को मेन्स में शामिल किया गया है, जिससे मानविकी विषय के अभ्यर्थियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई हैै। उन्होंने बताया कि बीते दो आरएएस मेन्स एग्जाम के प्रश्नपत्रों को देखे तो मानविकी के विषयोें का सामान्यकरण किया गया है और विज्ञान, गणित विषय को विशेषीकरण किया गया है। सभी अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार व आरपीएससी से इसमें बदलाव करने की मांग रखी है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement