raping teenager in Dholpur Accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवती से ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 3:24 PM (IST)
युवती से ज्यादती का आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर। जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी ने 8 मई को गांव की युवती से ज्यादती की थी। थाना प्रभारी ओमेंद्र चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव राजौरा खुर्द की युवती 8 मई की रात को करीब आठ बजे खेत में शौच को गई थी। युवती को अकेली देख गांव का ही केदार पुत्र कमल सिंह आयु 32 वर्ष उसके पीछे लग गया और उसे दबोच लिया। जहाँ उससे दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने परिजनों घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। जिसमें पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाकर अनुसंधान किया गया। मामले में आज आरोपी केदार को गांव से ही मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement