Rapid sunshine in UP, heat rises, may increase temperature -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में तेज धूप, गर्मी बढ़ी, तापमान में हो सकता है और इजाफा

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 2:31 PM (IST)
यूपी में तेज धूप, गर्मी बढ़ी, तापमान में हो सकता है और इजाफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घ दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। आर्द्रता बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, मंगलवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियसय तक की वृद्घि दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सिसय रहने जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 23.3 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 26 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement